Madhya Pradesh: छतरपुर जिले में शादी से ठीक कुछ दिनों पहले एक दूल्हे ने यह कह कर शादी तोड़ दी कि लड़की काली है। जिसके बाद लड़की और उसके परिजन परेशान हो गए। परेशान होकर लड़की एवं उसके परिजनों ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई है। दरअसल अलीपुरा थाना क्षेत्र के करारा गंज में रहने वाली कुमारी भारती की शादी झांसी जिले के भिटौरा में तय हुई थी। गोद भराई की रस्म के बाद पंडित के समक्ष 25 अप्रैल 2024 को शादी होना तय हुआ था। शादी की तय तारीख के हिसाब से लड़की पक्ष के लोग शादी की तैयारियों में लग गए। लड़की वालों का कहना है कि शादी के कार्ड छप गए और रिश्तेदारों को भिजवा दिए गए।लड़के ने शादी तोड़ने से पहले फोन पर कहा था कीि'तुम काली हो। मेकअप किया करो। खेत में काम करने से तुम काली हो गई हो इसलिए अब मैं तुमसे शादी नही कर सकता।' बाद में पता चला कि लड़का ने किसी दूसरी लड़की को पसंद कर लिया है और अब उसे दहेज में 5 लाख रुपये नगद मिल रहे हैं वहीं इस मामले में छतरपुर जिले के एडिशनल एसपी का कहना है कि ऑफिस में एक आवेदन आया है जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
Tags: