Madhya Pradesh मध्य प्रदेश: झाबुआ जिले में बुधवार एक हादसा हुआ, जिसमें 9 लोगों की मौत हो गई और 2 लोग घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, यह हादसा रात करीब 2:30 बजे उस समय हुआ जब ये लोग कही से लौट रहे थे और एक वैन में सवार थे।
हादसा तब हुआ जब सीमेंट से लदी ट्रेलर ट्रक एक निर्माणाधीन रेल ओवरब्रिज (ROB) से गुजरते वक्त असंतुलित हो गया और ट्रक वैन पर पलट गया। यह हादसा सांजेली रेलवे क्रॉसिंग के पास मेघनगर तहसील क्षेत्र में हुआ, जहां ट्रक अस्थायी रास्ते से गुजर रहा था।