आशिक ने प्रेमिका की मां पर बंदूक से की फायरिंग गंभीर रूप से घायल

Update: 2024-05-12 11:01 GMT
कटनी : कटनी जिले के स्लिमानाबाद थाना क्षेत्र में रविवार की दोपहर एक नाबालिग ने एक तरफा प्यार में पड़कर प्रेमिका की मां पर गोली चला दी। पूरा मामला ग्राम पड़वार का बताया गया जहां गोली लगने से घायल हुई महिला को स्लिमानाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। महिला को लगी गोली सीने में जाकर फंस गई है, जिसके चलते उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
 बिगड़ती तबीयत देखकर डॉक्टरों की टीम ने उसे जबलपुर रेफर कर दिया है। वहीं घटना की जानकारी लगते ही स्लिमानाबाद एसडीओपी अखिलेश गौर स्थानीय पुलिस के साथ घटनास्थल पर जा पहुंचे है, जिन्होंने पंचनामा बनवाते हुए मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
एसडीओपी अखिलेश गौर ने बताया घायल महिला की बेटी और गोली चलाने वाले के बीच प्रेम प्रसंग का मामला चल रहा था। इसी को लेकर कल आरेपी और महिला के बीच वाद विवाद हुआ था, जिसे लेकर आज लड़के ने महिला पर बंदूक से गोली चला दी और मौके से भाग निकला है।
Tags:    

Similar News