Madhya Pradesh मध्य प्रदेश : लोकायुक्त टीम ने बुधवार को इंदौर में रिटायर्ड एक्साइज ऑफिसर धर्मेंद्र सिंह भदौरिया से जुड़े 5 ठिकानों पर छापेमारी की।

इंदौर में ओल्ड पलासिया में उनके फ्लैट, बिजनेस पार्क में एक ऑफिस और एरोड्रम रोड पर एक और जगह पर तलाशी ली गई। एक और टीम ग्वालियर के इंद्रमणि नगर में उनके घर भी पहुंची।

सोना और कैश बरामद

जानकारी के मुताबिक, छापेमारी में बड़ी मात्रा में सोना और कैश बरामद हुआ है। लोकायुक्त टीम अभी तलाशी के दौरान मिले डॉक्यूमेंट्स और दूसरी संपत्तियों की जांच कर रही है।

Tags: