शादी के दो महीने के अंदर पत्नी को छोड़कर आशिक मिजाज जीजा साली को लेकर फ़रार

जीजा साली को लेकर फ़रार

Update: 2022-07-15 14:02 GMT

सागर। मध्यप्रदेश के सागर में साली के प्यार में पागल जीजा साली को लेकर भाग गया। आशिक मिजाज जीजा पर साली का प्यार का इतना खुमार चढ़ा कि शादी के दो महीने के अंदर पत्नी को छोड़कर साली के साथ भाग गया। पीड़िता बहन और पति से धोखा मिलने के बाद FIR के लिए थाने पहुंची। यहां भी FIR दर्ज करने की जगह पुलिसकर्मियों ने पीड़िता को भगा दिया। इसके बाद सागर एसपी से शिकायत करने शुक्रवार को एसपी कार्यालय पहुंची। दरअसल सागर जिले की नरयावली विधानसभा के ग्राम बेरखेड़ी की रहने वाली शिवानी शुक्ला की शादी सिमरिया ग्राम के विवेक शुक्ला से दो महीने पहले हुई थी। शादी के दो माह के बाद ही जीजा विवेक शुक्ला को अपनी साली साहिबा से प्यार हो गया। 8 मई को अपनी साली को घर से भगा ले गया।



Tags:    

Similar News