Kamika Ekadashi Katha: सिर्फ कथा के सुनने से मिलता है इतना पुण्य

Update: 2024-07-30 05:29 GMT
Kamika Ekadashi Katha: इस साल कामिका एकादशी का व्रत 31 जुलाई को रखा जा रहा है। कामिका एकादशी के व्रत के दिन पहले संकल्प लेते हैं और फिर इस दिन व्रत की कथा पढ़ी जाती है। कहते हैं कथा सुनने मात्र से पुण्य फल मिलता है।ऐसा कहा जाता है कि सूर्य ग्रहण और चन्द्र ग्रहण में केदार और कुरुक्षेत्र में स्नान करने जो पुण्य मिलता है, पुण्य कामिका एकादशी पर भगवान शिव की पूजा करने और कथा सुनने से मिल जाता है।
यहां पढ़ें कामिका एकादशी व्रत कथा-
एक समय की बात है, एक गांव में एक क्षत्रिय रहता था। वह अपने आप पर बहुत गर्व करता है, खासकर अपनी शक्ति और बल पर उसे अभिमान था। क्षत्रिय भगवान को बहुत मानता था, लेकिन उसके मन में घमंड था, वह हर दिन भगवान विष्णु की पूजा करता और उनकी उपासना में लीन रहता था। एक दिन, वह किसी महत्वपूर्ण कार्य के लिए घर से बाहर यात्रा पर निकला। रास्ते में उसकी मुलाकात एक ब्राह्मण से हो गई। दोनों में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। झगड़ा इतना बढ़ गया कि बात हाथापाई तक आ पहुंची। क्षत्रिय बहुत बलवान था, इसलिए ब्राह्मण अपनी दुर्बलता के कारण क्षत्रिय के वार को सहन न कर पाया और वह वहीं गिर गया और उसकी मृत्यु हो गई।
ब्राह्मण की मृत्यु से क्षत्रिय हक्का बक्का रह गया। उसे अपनी गलती का एहसास हुआ और वह बहुत पछताया। ये पूरी बात गांव में आग तरह फैल गई। क्षत्रिय युवक ने गांव वालों से क्षमा याचना की और ब्राह्मण का अंतिम संस्कार खुद करने का वचन दिया। लेकिन पंडितों ने अंतिम क्रिया में शामिल होने से इंकार कर दिया। तब उसने ज्ञानी पंडितों से अपने पाप को जानना चाहा, तो पंडितों ने उसे बताया कि उसे ‘ब्रह्म हत्या दोष’ लग चुका है, इसलिए हम अंतिम क्रिया के ब्राह्मण भोज में आपके घर भोजन नहीं कर सकते हैं। यह सुनकर क्षत्रिय ने ‘ब्रह्म हत्या दोष’ के प्रायश्चित का उपाय पूछा?
तब पंडितों ने कहा कि, जब तक वह सावन मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को विधि पूर्वक भगवान विष्णु की पूजा नहीं करता, और ब्राह्मणों को भोजन नहीं कराता और दान दक्षिणा नहीं देता तब तक वह ब्रह्म हत्या दोष से मुक्त नहीं हो सकता है। क्षत्रिय ने ब्राह्मण के अंतिम संस्कार के बाद, पंडितों की सलाह मानते हुए, कामिका एकादशी के दिन पूरी श्रद्धा और विधि के अनुसार भगवान विष्णु की पूजा की, फिर उसने ब्राह्मणों को भोजन कराया और दान दक्षिणा भी दी। इस तरह, भगवान विष्णु की कृपा से वह क्षत्रिय ‘ब्रह्म हत्या दोष’ से मुक्त हुआ
Tags:    

Similar News

-->