बीच सड़क पर बेकाबू होकर पलटी जीप, मची अफरा-तफरी

बड़ी खबर

Update: 2023-10-01 18:38 GMT
अलीराजपुर। मध्यप्रदेश के अलीराजपुर में रविवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। जहां एक तेज रफ्तार ओवरलोड जीप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। इस दर्दनाक हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 17 लोग घायल हो गए है। वहीं 6 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों में पांच महिलाएं और एक बच्चा भी शामिल है।मिली जानकारी के अनुसार हादसाफड़तला से भिताड़ा के बीच हुआ है। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। घायलों को उपचार के लिए शासकीय सामुयिक स्वास्थ्य केंद्र सोंडवा लाया गया। अधिकांश घायल ग्राम भिताड़ा के बताए जा रहे हैं। घायलों में पांच महिलाएं व बच्चा शामिल है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक हादसा शाम करीब छह बजे हुआ। रविवार को छकतला में हाट बाजार था। यहां हाट करने के बाद ग्रामीण जीप में सवार होकर भिताड़ा की ओर लौट रहे थे। यात्रियों का कहना है कि वाहन में क्षमता से कई अधिक लोग सवार थे। मार्ग में फड़तला से भिताड़ा के बीच वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में रिदास अवासिया (26) निवासी भिताड़ा व मुन्ना कोठारिया (28) निवासी छोटी गेंद्रा की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं भिताड़ा निवासी जमना वेरसिंह, रमसिया वेरसिंह, राकेश सस्तिया, रमिया दरसिया, सायमा केवा, मुकेश, किरमल, सेतू, पूचिया, वालसिया, जेवंती पुटिया, रेखा डावर आदि घायल बताए गए हैं।
पुलिस ने बताया कि 11 लोगों को अधिक चोट आई है, जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया है। सभी का उपचार जारी है। गौरतलब है कि जिले में अधिकांश मार्गों पर बिना किसी परमिट ओवरलोड वाहन दौड़ रहे हैं। कई हादसे सामने आने के बाद भी न तो परिवहन विभाग और न ही पुलिस द्वारा कोई भी ठोस कार्रवाई की जा रही है। जिसके चलते सड़क हादसे हो रहे है।
Tags:    

Similar News

-->