Jabalpur: कर्नल सोफिया कुरैशी पर गलत बयान देने पर मंत्री विजय शाह पर FIR दर्ज

"हाइकोर्ट का बड़ा आदेश"

Update: 2025-05-14 12:02 GMT

जबलपुर: मध्य प्रदेश के जनजातीय कार्य मंत्री विजय शाह कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादित बयान देकर विवादों में घिर गए हैं। एक तरफ जहां उनके बयान को लेकर विपक्ष लगातार उनकी आलोचना कर रहा है। वहीं दूसरी तरफ मध्य प्रदेश की जबलपुर हाई कोर्ट ने उनके बयान का स्वत: संज्ञान लिया है। कोर्ट ने एमपी के डीजीपी को विजय शाह के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया है।

मंत्री विजय शाह के विवादित बयान पर हाई कोर्ट के जस्टिस अतुल श्रीधरन की डिवीजन बेंच ने आदेश दिया है कि मंत्री पर चार घंटे के भीतर एफआईआर दर्ज हो। गुरुवार सुबह सबसे पहले इसी मामले पर अगली सुनवाई करेंगे। एफआईआर हर हाल में दर्ज हो जानी चाहिए। कोर्ट ने इस बाबत महाधिवक्ता प्रशांत सिंह को निर्देश दिया है।

हालांकि मंत्री विजय शाह ने कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर दिए गए विवादित बयान पर माफी मांग ली है। लेकिन बवाल थम नहीं रहा है। कांग्रेस इस मामले पर जमकर प्रदर्शन कर रही है। जीतू पटवारी समेत कांग्रेस के कई नेता और कार्यकर्ता श्यामला हिल्स थाने में पहुंचे। कांग्रेस ने कहा विजय शाह के खिलाफ देशद्रोह का मामल दर्ज होना चाहिए।

Tags:    

Similar News