Jabalpur: शादी से इनकार करने पर महिला को जलाने के लिए लगाई आग में झुलसे व्यक्ति की मौत

Update: 2024-08-02 14:20 GMT
Jabalpur जबलपुर: शादी से मना करने पर एक अधेड़ व्यक्ति ने महिला मित्र को पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया था। घटना में अधेड़ युवक भी झुलस गया था। जिसकी उपचार के दौरान मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मौत हो गई है। महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर प्रकरण को विवेचना में लिया है।
रांझी थाना प्रभारी रमन सिंह मरकाम के अनुसार मस्ताना चौक में 42 वर्षीय पीड़ित महिला की फूल-माला की दुकान थी। महिला के तीन बच्चे थे और पति से विवाद होने के कारण वह मायके में आकर रहने लगी थी। इसके दौरान नरेंद्र पंजाबी उम्र 40 साल की उससे दोस्ती हो गई। नरेन्द्र महिला पर शादी करने का दबाव डाल रहा था। लेकिन, महिला उससे शादी नहीं करना चाहती थी। शादी से मना करने पर दोनों में विवाद हो गया।
बीते मंगलवार को दोपहर करीब 12 बजे महिला अपनी दुकान में बैठी थी। इस दौरान आरोपी नरेंद्र उसकी दुकान पर पहुंचा और पेंट की जेबों में रखी पेट्रोल से भरी पॉलीथिन निकालकर उस पर फेंक दी। इसके बाद आग लगा दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी ने भागने का प्रयास किया। लेकिन, पेट्रोल के छीटे आने से वह भी आग की चपेट में आ गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर दोनों को उपचार के लिए शासकीय विक्टोरिया अस्पताल में भर्ती करवाया है।
इलाज के दौरान शुक्रवार को आरोपी की मौत हो गई। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। महिला का अस्पताल में इलाज चल रहा है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
Tags:    

Similar News

-->