भारतीय प्रधानमंत्री को मिस्र का सर्वोच्च सम्मान मिलना प्रत्येक भारतीय के लिए गर्व की बात: शिवराज

Update: 2023-06-25 14:56 GMT
भोपाल | मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिस्र के सर्वोच्च सम्मान "ऑर्डर ऑफ द नाइल" से सम्मानित किया जाना प्रत्येक देशवासी के लिए गर्व और गौरव की बात है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में विश्व में भारत का कद और मान-सम्मान निरंतर बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री मोदी को मिस्र के राष्ट्रपति अब्दुल फतेह अल सीसी ने मिस्र का सर्वोच्च सम्मान "ऑर्डर ऑफ द नाइल" से सम्मानित किया। वर्ष 1915 में शुरू किया गया यह सम्मान उन राष्ट्राध्यक्षों को दिया जाता है, जिन्होंने मानवता की अमूल्य सेवा की हो।
Tags:    

Similar News

-->