महिला श्रीराम नगर की रहने वाली है। शराबी युवक का नाम दिनेश है। रहवासियों को मारपीट और चिल्लाने की आवाज आई तो कई लोग इकट्‌ठा हो गए। महिला लोगों से कहती रही कि आरोपी उसे परेशान करता है। रहवासियों ने महिला को मनचले को पुलिस के सुपुर्द करने की बात कही, लेकिन महिला ने किसी की नहीं सुनी। रहवासियों ने काफी देर बाद जब महिला को रोका तो मनचले ने दौड़ लगा दी। इस दौरान महिला भी उसके पीछे दौड़ी, लेकिन शराबी जब तक हाथ से निकल गया। काफी देर तक पुलिस भी यहां नहीं पहुंची।

इस मामले में TI द्वारकापुरी सतीश द्विवेदी के मुताबिक उनके पास कोई शिकायत नहीं पहुंची है। अगर महिला मनचले के खिलाफ केस दर्ज कराती है तो कार्रवाई की जाएगी।

Tags: