इंदौर: पुलिस आरक्षक के खिलाफ युवती ने दुष्कर्म का केस दर्ज करवाया, जानिए पूरा मामला

जब लगा कि वह झूठ बोल रहा है तो उसके खिलाफ केस दर्ज करवाया।

Update: 2022-02-19 16:19 GMT

फाइल फोटो 

जनता से रिस्ता वेबडेस्क: डीआरपी लाइन में पदस्थ पुलिस आरक्षक के खिलाफ युवती ने दुष्कर्म का केस दर्ज करवाया है। युवती का आरोप है कि आरक्षक पिछले दो सालों से शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण कर रहा था। शादी की बात करने पर टालमटोल करता था।

जानकारी के मुताबिक युवती आलीराजपुर जिले की निवासी है। उसने इंदौर डीआरपी लाइन में पदस्थ आरक्षक मुकाम सिंह बघेल के खिलाफ महिला थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। युवती का कहना है कि वह एमए कर रही है और संविदा शिक्षक की तैयारी भी साथ में कर रही है। 2020 से आरक्षक मुकाम सिंह बघेल के साथ उसके संबंध थे। मुकाम सिंह शादी का झांसा देकर उसके साथ संबंध बनाता था। आरक्षक के कहने पर इंदौर आकर कई बार उसके साथ रहीं। यहां भी उसने कई बार शारीरिक संबंध बनाए। जब भी शादी की बात करती तो आरोपी कहता कि पढ़ाई पूरी होने के बाद शादी कर लेगा। नौकरी लग जाएगी तो इंदौर में रहेंगे। इस बात पर कई बार आरोपी से विवाद भी हुआ। जब लगा कि वह झूठ बोल रहा है तो उसके खिलाफ केस दर्ज करवाया।
Tags:    

Similar News

-->