Indore : स्कूलों को अभिभावकों को अनिवार्य रूप से टीसी उपलब्ध करानी होगी

Update: 2025-07-02 04:28 GMT

Madhya Pradesh मध्य प्रदेश : कलेक्टर आशीष सिंह ने जिले के सभी स्कूलों को निर्देश दिए हैं कि अभिभावकों की इच्छा होने पर विद्यार्थियों को अनिवार्य रूप से टीसी (स्थानांतरण प्रमाण पत्र) उपलब्ध कराएं। आवेदन करने पर टीसी उपलब्ध नहीं कराने वाले स्कूल संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मंगलवार को कलेक्टर कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई में अग्रवाल पब्लिक स्कूल के कुछ अभिभावक कलेक्टर सिंह से मिलने पहुंचे। उन्होंने बताया कि स्कूल द्वारा उनके बच्चों को टीसी नहीं दी जा रही है। कलेक्टर सिंह ने जिला पंचायत सीईओ को मामले की जांच कर अभिभावकों को नियमानुसार तत्काल टीसी दिलाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अन्य स्कूलों में भी ऐसी समस्या नहीं आनी चाहिए। 

Tags:    

Similar News