Indore : सेनेटरी शोरूम में आग लगने से लाखों का सेनेटरी सामान और एयर कूलर जलकर खाक
Madhya Pradesh मध्य प्रदेश : देवास नाका क्षेत्र में शनिवार सुबह सेनेटरी शोरूम में लगी आग में लाखों का माल जलकर खाक हो गया। हालांकि, किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
फायर ब्रिगेड अधिकारी के अनुसार, निरंजनपुर क्षेत्र में ताहिर अली के शोरूम में सुबह करीब 9 बजे आग लगी। लोगों ने शोरूम से लपटें और धुआं उठता देखा तो फायर ब्रिगेड और स्थानीय पुलिस को सूचना दी। उन्होंने आग बुझाने का प्रयास भी किया।
इस बीच, दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे और 40 हजार लीटर से अधिक पानी की मदद से आग पर काबू पाया। आग में सेनेटरी का सामान और एक एयर कूलर जलकर खाक हो गया। आग लगने का कारण शोरूम में बिजली का शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।