Madhya Pradesh मध्य प्रदेश : देवी अहिल्याबाई होल्कर की 230वीं पुण्यतिथि के अवसर पर शुक्रवार को भव्य पालकी यात्रा निकाली जाएगी। शाम को सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा।
देवी अहिल्याबाई की पालकी यात्रा पूरी गरिमा, श्रद्धा और पारंपरिक धूमधाम के साथ निकाली जाएगी। सुबह देवी अहिल्या उत्सव समिति के तत्वावधान में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण सहित कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएँगे।
भानपुरा मठ के शंकराचार्य स्वामी ज्ञानानंद तीर्थ देवी अहिल्या पुण्य स्मरण समारोह में भाग लेने शहर आ रहे हैं। वे सुबह 8 बजे राजवाड़ा स्थित देवी अहिल्या की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे और दोपहर में गांधी हॉल से निकाले जाने वाले सम्मान समारोह और पालकी यात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगे।