Madhya Pradesh मध्य प्रदेश : नर्सिंग ऑफिसर्स एसोसिएशन ने अपनी एक मांग पूरी होने के बाद मंगलवार को स्वास्थ्य सेवाएं संचालनालय का घेराव और विरोध प्रदर्शन स्थगित कर दिया है। साथ ही, चेतावनी दी है कि अगर 15 दिनों के भीतर बाकी मांगें पूरी नहीं की गईं, तो वे 19 अगस्त को फिर से घेराव करेंगे और ज़रूरत पड़ने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएँगे।
एसोसिएशन के अध्यक्ष रमेश जाट ने बताया कि राज्य स्वास्थ्य अधिकारी एवं कर्मचारी महासंघ के हस्तक्षेप और महासंघ के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह कौरव तथा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के बीच हुई बातचीत के बाद, विभाग ने हड़ताल अवधि के दौरान रोकी गई वार्षिक वेतन वृद्धि को बहाल करने और नर्सिंग अधिकारियों के वेतनमान का प्रस्ताव वेतन आयोग को भेजने के आदेश जारी करने पर सहमति जताई है।