Indore News: सगा मौसा बना हैवान, भतीजी के साथ किया दुष्कर्म

Update: 2024-07-22 06:50 GMT
Indore News: इंदौर शहर के बाणगंगा थाना क्षेत्र से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक सगे मौसा ने अपनी भतीजी की पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी। दरअसल, रविवार को पुलिस को एक युवती का शव मिला था। जांच-पड़ताल के बाद खुलासा हुआ कि मृतक युवती की हत्या खुद उसके मौसा ने की है। पुलिस ने मौसा और कुछ पड़ोसियों को हिरासत में लिया है। पूछताछ के बाद पता चला कि मौसा अपनी ही सगी भतीजी के साथ दुष्कर्म करता था युवती अपने मौसा के साथ रहती थी। पुलिस को युवती का शव रविवार सुबह खाली मैदान में अर्धनग्न अवस्था में बरामद हुआ। युवती की हत्या पत्थर से कुचलकर हुई थी। डीसीपी के अनुसार, युवती नशा भी करती थी। आशंका जताई जा रही है कि युवती के नशे की हालत में रहने के कारण मौसा ने उसका फायदा उठाया होगा। साथ ही उसके पड़ोसी ने भी फायदा उठाते हुए युवती के साथ दुष्कर्म किया।पुलिस ने आठ साल की बच्ची से घटना की पूछताछ की, जिससे पता चला कि विवाद रविवार रात को हुआ था। युवती बार-बार पुलिस को कुछ बताने की धमकी दे रही थी। इसके बाद पुलिस ने मौसा से सख्ती से पूछताछ की। डीसीपी ने बताया कि न केवल मौसा बल्कि पड़ोसियों ने भी युवती के साथ दुष्कर्म किया है। पुलिस ने आरोपी पड़ोसियों को हिरासत में ले लिया है।
Tags:    

Similar News