इंदौर-नागपुर-इंदौर वंदे भारत एक्सप्रेस बैतूल स्टेशन पर रुकेगी

बड़ी खबर

Update: 2023-10-10 13:58 GMT
जबलपुर। यात्रियों की सुविधा के लिए गाड़ी संख्या 20911/20912 इंदौर-नागपुर-इंदौर वन्दे भारत एक्सप्रेस को बैतूल स्टेशन ठहराव देने का निर्णय लिया गया है।
गाड़ी संख्या 20911 इंदौर-नागपुर वंदे भारत एक्सप्रेस (रविवार को छोड़कर) इंदौर स्टेशन से 06.10 बजे प्रस्थान कर, 06.50 बजे उज्जैन पहुँचकर, 06.55 बजे उज्जैन से प्रस्थान कर, 09.10 बजे भोपाल पहुँचकर, 09.15 बजे भोपाल से प्रस्थान कर, 10.35 बजे इटारसी पहुँचकर, 10.40 बजे इटारसी से प्रस्थान कर, 11.58 बजे बैतूल पहुँचकर, 12.00 बजे बैतूल से प्रस्थान कर, 14.30 बजे नागपुर स्टेशन पहुँचेगी।
इसी प्रकार गाड़ी संख्या 20912 नागपुर- इंदौर वंदे भारत एक्सप्रेस (रविवार को छोड़कर) नागपुर स्टेशन से 15.20 बजे प्रस्थान कर, 17.23 बजे बैतूल पहुँचकर, 17.25 बजे बैतूल से प्रस्थान कर, 18.50 बजे इटारसी पहुँचकर, 18.55 बजे इटारसी से प्रस्थान कर, 20.30 बजे भोपाल पहुँचकर, 20.35 बजे भोपाल से प्रस्थान कर, 22.40 बजे उज्जैन पहुँचकर, 22.45 बजे उज्जैन से प्रस्थान कर, 23.45 बजे इंदौर स्टेशन पहुँचेगी।
Tags:    

Similar News