Indore इंदौर : इंदौर के अहीर खेड़ी क्षेत्र में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। 25 वर्षीय मजदूर जितेन्द्र मेघवाल ने नशे की हालत में अपनी बिल्डिंग की चौथी मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली।
बताया जा रहा है कि घर लौटने पर उसका पत्नी पूजा से विवाद हुआ था, जिसके कुछ देर बाद उसने आत्मघाती कदम उठा लिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। द्वारकापुरी पुलिस के अनुसार, जितेन्द्र पुत्र बद्रीलाल मेघवाल ने अपने फ्लैट की चौथी मंजिल से छलांग लगाई।
वह रात को घर के नीचे पहुंचा और एक रिश्तेदार से कहा कि टिफिन की थैली ऊपर ले चले। फ्लैट में पहुंचते ही उसने बर्तन धो रही पत्नी से विवाद शुरू कर दिया। झगड़े के बाद कुछ देर वह कमरे में बैठा रहा और फिर अचानक बालकनी की ओर गया और छलांग लगा दी।
Tags: