Madhya Pradesh मध्य प्रदेश : शनिवार शाम विजय नगर इलाके में सड़क पार करते समय तेज रफ्तार मोटरसाइकिल की चपेट में आने से 18 वर्षीय युवती की मौत हो गई। दुर्घटना के समय वह ऑफिस जा रही थी। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार मृतका की पहचान देवास निवासी दिव्या कलेसरिया के रूप में हुई है। दिव्या पढ़ाई के लिए इंदौर में रहती थी और मल्हार मॉल में एक स्टोर पर काम भी करती थी।