Madhya Pradesh मध्य प्रदेश : जिला पंचायत के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सिद्धार्थ जैन ने अधिकारियों को विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण, पौष्टिक और पर्याप्त भोजन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने यह निर्देश बुधवार को एकलव्य आवासीय विद्यालय मोरोद के छात्रावास के निरीक्षण के दौरान दिए।

निरीक्षण के दौरान जैन ने छात्रावास के सभी भवनों और कमरों का अवलोकन किया। उन्होंने छात्रावास में रहने वाले विद्यार्थियों और शिक्षकों से छात्रावास की विभिन्न व्यवस्थाओं के संबंध में चर्चा की।

छात्रावास के विद्यार्थियों से चर्चा के दौरान मुख्य कार्यकारी अधिकारी जैन ने छात्रावास प्रभारी और कर्मचारियों को उनके द्वारा बताई गई कमियों पर आवश्यक निर्देश दिए। छात्रावास परिसर को साफ-सुथरा रखने, शुद्ध पेयजल की व्यवस्था करने और साफ चादरें, तकिए आदि उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि विद्यार्थियों के लिए बनाया गया अध्ययन कक्ष उनकी संख्या के अनुसार छोटा है, इसलिए उसे बड़ा किया जाए और पर्याप्त मेज-कुर्सियां उपलब्ध कराई जाएं।

Tags: