Madhya Pradesh मध्य प्रदेश : खुडेल थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में तीन साल के बच्चे की क्रेन से कुचलकर मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान खरगोन जिले के कसरावद निवासी वरुण के बेटे नक्श (3) के रूप में हुई है। वह खुडेल के दोफटा में बस से उतरने के बाद अपने दादा के साथ पैदल जा रहा था। दादा का हाथ पकड़े हुए नक्श का पैर फिसल गया और वह सड़क पर गुजर रही क्रेन के पिछले पहिये के नीचे आ गया।
खुडेल थाना प्रभारी करणी सिंह शक्तावत ने बताया कि क्रेन को जब्त कर लिया गया है और चालक के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज किया गया है। परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम कराया है।