Madhya Pradesh मध्य प्रदेश : कलेक्टर शिवम वर्मा ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि आमजन की समस्याओं का त्वरित निराकरण और उन्हें समय पर शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

सोमवार को यहां अंतरविभागीय समन्वय समिति एवं समय-सीमा पत्रों के निराकरण की समीक्षा बैठक को संबोधित करते हुए वर्मा ने चेतावनी दी कि इस कार्य में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने सीएम हेल्पलाइन और लोक सेवा गारंटी अधिनियम के प्रकरणों की विभागवार समीक्षा की और निर्देश दिए कि शिकायतों के निराकरण में अगले सात दिनों में तेजी लाई जाए।

बैठक में आईडीए के सीईओ डॉ. परीक्षित झाड़े, जिला पंचायत के सीईओ सिद्धार्थ जैन, अपर कलेक्टर रोशन राय, रिंकेश वैश्य, निशा डामोर सहित सभी विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

Tags: