Indore इंदौर : इंदौर के फिनिक्स सीटाडेल में आयोजित फेलीना फैशन एवं कल्चर शो सीजन 4 ने फैशन की दुनिया में एक नई पहचान बनाने के नए अवसर तैयार किए।
इस भव्य इवेंट में सभी पार्टिसिपंट्स ने अपनी अनोखी प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। क्राउन विनर रही मिसेस रेखा शिंदे (कटनी)। फेलीना फैशन एवं कल्चर शो सीजन 4 का उद्घाटन एक भव्य समारोह के साथ हुआ, जिसमें फैशन की दुनिया के नवीनतम रुझानों और डिज़ाइनों की झलकियां पेश की गईं। डिज़ाइनरों ने अपने कलेक्शंस को पेश करते हुए आधुनिक और ट्रेडिशनल स्टाइल्स का उत्कृष्ट मिश्रण प्रस्तुत किया।
विशेष रूप से, सिल्वर हैंडमेड कलेक्शन ने दर्शकों के दिलों में खास स्थान बनाया और शो को एक नया आयाम प्रदान किया। इस इवेंट का एक महत्वपूर्ण पहलू था दृष्टीबधित बालिकाओं की सहभागिता फैलीना फैशन एवं कल्चर शो सीजन 4 ने उन्हें वह मंच दिया जो उनके लिए लाइफ चेंजिंग मोमेंट बन सकता है इस मंच के माध्यम से उन्हें समाज में एक नई पहचान मिलेगी जो उन्हें जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी।
ऑपरेशन सिंदूर की तर्ज पर "सिंदूर एक्ट" की परफॉरमेंस ने दर्शकों का दिल जीत लिया। इसके साथ ही कॉलेज के छात्र जिन्होंने अभी अपना करियर की शुरुआत फैशन डिजाइइंग से की है उन्हें अपने डिजाइन पेश करने का एक अनूठा मंच मिला, जिससे उन्होंने अपनी रचनात्मकता और एंटरप्रेन्योरशिप को प्रोत्साहित किया। यह मंच युवा डिजाइनरों को अमूल्य अनुभव प्रदान करता है और उनके भविष्य को संवारने में मदद करता है।
Tags: