Madhya Pradesh मध्य प्रदेश : केद्रीय ऊर्जा मंत्रालय की महत्वपूर्ण योजना आरडीएसएस के तहत इंदौर जिले में निर्मित 10वें विद्युत ग्रिड को बुधवार को प्रोटोकॉल के साथ ऊर्जीकृत किया गया।
देपालपुर क्षेत्र के लिंबोदा गढ़ी में 2.94 करोड़ रुपए की लागत से यह 33/11 केवी ग्रिड बनाया गया है। इससे हजारों उपभोक्ताओं को पहले से बेहतर गुणवत्ता की बिजली मिलेगी और वोल्टेज में उतार-चढ़ाव की समस्या नहीं होगी।
आरडीएसएस के तहत देश का पहला ग्रिड इंदौर में अरविंदो अस्पताल के पास इमलीखेड़ा में बनाया गया था। इसके अलावा आरडीएसएस के तहत सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल, देवास नाका, रसोमा, बिलावली तालाब के पास, पंचकुइयां के पास, बडियाकीमा बिचौली के पास, राजौदा, गंगाडैम कंपेल के पास 5-5 एमवीए क्षमता के 33/11 केवी ग्रिड बनाए गए हैं।