Madhya Pradesh मध्य प्रदेश : मुरैना में ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से दो लोगों की मौत हो गई और 9 बच्चों समेत 25 यात्री घायल हो गए। चार घायलों को गंभीर हालत में ग्वालियर रेफर किया गया है। मृतक की पहचान मुंशी पुत्र मंगलिया जाटव (50) और उसकी भाभी पिस्ता बाई पत्नी पूरन जाटव (35) निवासी हाथीपुरा, मुरैना के रूप में हुई है। ट्रैक्टर ट्रॉली में 30 से अधिक लोग सवार होकर धार्मिक समारोह में शामिल होने जा रहे थे। हादसा नूराबाद थाना क्षेत्र के कराह धाम के पास रविवार रात करीब 11 बजे हुआ। ट्रॉली में 30-35 लोग सवार थे।

Tags: