Madhya Pradesh मध्य प्रदेश : बैरागढ़ में सोमवार रात करीब 8 बजे एक निजी फैक्ट्री में भीषण आग लग गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।
भैंसाखेड़ी गांव में स्थित साइन विश्वास इंडस्ट्रीज नामक फैक्ट्री में आग लगी, जहां एल्युमीनियम से डिस्पोजेबल बॉक्स बनाए जाते हैं। घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है
बैरागढ़ एसीपी आदित्य सिंह ने बताया कि यह फैक्ट्री कैंपियन स्कूल के पीछे स्थित है। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग को सूचित किया गया और चार दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। इनमें से तीन गाड़ियां लगातार आग पर काबू पाने में लगी रहीं। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है।