मध्य प्रदेश में गर्मी से कई जगहों पर लू ने लिया लोगों का कड़ा इम्तिहान

मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी का दौर आज भी जारी रहा।

Update: 2022-04-28 19:06 GMT

मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी का दौर आज भी जारी रहा। अनेक जगहों पर लू चलने से गर्मी के तेवर और सख्त हो गए। राजगढ़ और छतरपुर जिले के खजुराहो और नौगांव में गर्मी के तेवर सख्त रहे। यहां पारा 46 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा गया, जो प्रदेश में सर्वाधिक रहा है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार प्रदेश में इस समय किसी प्रकार का मौसमी सिस्टम नहीं है और मौसम शुष्क है। इसके चलते प्रदेश में गर्मी के तेवर लगातार सख्त होते जा रहे हैं।

लू चलने की संभावना
आज राजगढ़, ग्वालियर, खंडवा, खरगोन, खजुराहो, नौगांव, दमोह और रतलाम सहित कुछ और स्थानों में लू के प्रभाव से गर्मी के तेवर सख्त रहे। वहीं राजगढ़, खजुराहो और नौगांव में दिन का पारा 46 डिग्री तक पहुंच गया जो प्रदेश में सर्वाधिक है। इसके साथ ही राजधानी भोपाल तथा कुछ अन्य स्थानों में भी गर्मी के तेवर तीखे रहे। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले चौबीस घंटों के दौरान प्रदेश के सागर, ग्वालियर एवं चंबल संभागों के जिलों में तथा छिंदवाड़ा, रायसेन, राजगढ़, नर्मदापुरम, खंडवा, खरगोन, धार, रतलाम, उज्जैन, शाजापुर, मंदसौर और नीमच जिलों में लू चलने की संभावना जतायी गयी है।
धूप के तेवर रहे सख्त
विभाग की मानें तो अगले 24 से 48 घंटों के दौरान मौसम में विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। राजधानी भोपाल और उसके आसपास के क्षेत्रों में आज सुबह से धूप के तेवर सख्त रहे। इससे गर्मी का प्रभाव जबर्दस्त रहा। यहां दिन का तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से दो डिग्री अधिक है। वहीं रात का तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य है। अगले चौबीस घंटों के दौरान भी यहां गर्मी के तेवर इसी तरह के बने रहने के आसार हैं।
Tags:    

Similar News

-->