Harda: बनारस-हरदा के बीच नई ट्रेन का स्वागत समारोह

Update: 2026-04-29 07:36 GMT

हरदा: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा बनारस रेलवे स्टेशन से शुरू की गई अमृत भारत एक्सप्रेस आज बुधवार को हरदा रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। यहां जनप्रतिनिधियों, रेलवे अधिकारियों एवं नागरिकों की उपस्थिति में ट्रेन का भव्य स्वागत किया जाएगा।

जनसम्पर्क अधिकारी सुरेन्द्र तिवारी ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने मंगलवार को बनारस रेलवे स्टेशन से अमृत भारत एक्सप्रेस का उद्घाटन किया था। इसी के साथ गाड़ी संख्या 22589/22590 बनारस-हड़पसर-बनारस अमृत भारत एक्सप्रेस का नियमित संचालन शुरू हो गया। शुभारंभ के उपरांत गाड़ी संख्या 02531 उद्घाटन विशेष सेवा आज प्रातः 10:20 बजे हरदा रेलवे स्टेशन पहुंचेगी, जहां इसका भव्य स्वागत किया जाएगा।

इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों, रेलवे अधिकारियों एवं नागरिकों की उपस्थिति में स्वागत समारोह आयोजित होगा, जिसमें केन्द्रीय जनजातीय कार्य राज्य मंत्री दुर्गा दास उईके सम्मिलित होंगे। अमृत भारत एक्सप्रेस के संचालन से क्षेत्र के यात्रियों को आधुनिक सुविधाओं से युक्त तेज, सुरक्षित एवं सुगम रेल यात्रा का लाभ मिलेगा। यह सेवा क्षेत्रीय संपर्क और यात्री सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

Tags:    

Similar News