Gwalior : 12 दिनों में 41 मामले, संक्रमितों में महिलाएं और जूनियर डॉक्टर भी शामिल
Madhya Pradesh मध्य प्रदेश : ग्वालियर के जयारोग्य अस्पताल में तीन जूनियर डॉक्टर और दो मरीज कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए। ग्वालियर में पिछले 12 दिनों में कोविड-19 के 41 एक्टिव केस सामने आए हैं। स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि संक्रमण बढ़ने के पीछे लोगों की लापरवाही एक बड़ी वजह है। शनिवार को जयारोग्य अस्पताल में 30 सैंपल की जांच की गई। यहां 5 लोग कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए। पांच संक्रमितों में तीन जूनियर डॉक्टर हैं, जो मरीजों का इलाज करते हुए संक्रमित हुए।