Gold Price MP: सोना 55 हजार के पार

Update: 2023-01-05 06:18 GMT
इंदौर : प्रतिनिधि। कोरोना के बाद रूस-यूक्रेन युद्द ने यूरोप और पश्चिमी देशों को महंगाई में झोंक दिया है। पिछले साल दुनिया के कई देशों में महंगाई 40 साल के उच्च स्तर पर पहुंच गई थी। इसे नियंत्रित करने के लिए केंद्रीय बैंकों ने ब्याज दरों में भारी बढ़ोतरी की थी। केंद्रीय बैंक अभी भी ब्याज दरों में इजाफे को लेकर अपने रुख पर बरकरार है। इससे साल 2023 में मंदी की आशंकाएं पैदा हो गई हैं जब भी अर्थव्यवस्थाओं में मंदी आती है तो सोने-चांदी की कीमतें बढ़ना शुरू जाती है। यही कारण है कि इस साल एक्सपर्ट्स सोने-चांदी की कीमतों में भारी उछाल का अनुमान जता रहे हैं।
Tags:    

Similar News