Madhya Pradesh मध्य प्रदेश : 4 जिलों - छतरपुर, टीकमगढ़, अशोकनगर और गुना में बाढ़ के हालात हैं। रविवार को इन जिलों के कई गाँव बाढ़ से घिरे रहे।
सोमवार को मानसून की द्रोणिका और चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर-चंबल में देखने को मिलेगा। कुल 35 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है। इनमें से 9 जिलों में अति भारी बारिश की संभावना है।
इससे पहले रविवार को गुना में 9 घंटे में 2 इंच से ज़्यादा बारिश हुई। श्योपुर में सवा इंच, खरगोन-टीकमगढ़ में आधा इंच से ज़्यादा जबकि पचमढ़ी में आधा इंच बारिश हुई।