रुड़की। रुड़की कोतवाली सिविल लाइन क्षेत्र के बादशाह होटल के सामने पटाखा गोदाम में आग लगने से अफरातफरी मच गई है। घटना में चार लोगों की मौत हो गई है, जबकि दो लोग गंभीर रूप से झुलसे हैं। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड को आग बुझाने में मशक्कत का सामना करना पड़ा। फॉरेंसिक टीम जांच करने के लिए रुड़की पहुंच गई है।
घटना सोमवार सुबह करीब 11:30 बजे की है। उस समय बेसमेंट में पांच मजदूर पटाखे बनाने का काम कर रहे थे। तभी चरखी की चिंगारी से गोदाम के अंदर रखे पटाखों ने आग पकड़ ली और आग विकराल हो गई। पुलिस ने दो घायलों को सिविल अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। जहां से दोनों को देहरादून रेफर कर दिया गया है। वहीं, गोदाम के मालिक आलोक जिंदल इस घटना से सदमे में आ गए और उनकी तबीयत बिगड़ गई।