हाथियों ने शहडोल के खेतों और घरों को पहुंचाया नुकसान

Update: 2025-07-11 12:20 GMT
Shahdol शहडोलसीमा से महज तीन किलोमीटर दूर घुनघुटी वन परिक्षेत्र के शाहपुर में चार जंगली हाथियों का एक दल आने से स्थानीय निवासियों में दहशत का माहौल उत्पन्न हो गया है। पिछले तीन दिनों से इस क्षेत्र में हाथियों की गतिविधियां देखी जा रही हैं, जिससे ग्रामीणों में चिंता बढ़ गई है।
हाथियों का यह दल ग्राम शाहपुर में देर शाम हाई स्कूल के पास पहुंचा और बस्ती की ओर बढ़ने लगा। इससे घबराए ग्रामीणों ने तुरंत वन विभाग को मामले की सूचना दी। वन विभाग ने दो टीमों का गठन किया और उन्हें शाहपुर भेजा गया। इसके अलावा, सुरक्षा के मद्देनजर गांव में मुनादी भी कराई गई।
Tags:    

Similar News