ग्वालियर (मध्य प्रदेश) : एक महिला ने मंगलवार को अपने पति और अपने ससुराल के पांच अन्य सदस्यों के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी है. एक वायरल वीडियो में आधा दर्जन से ज्यादा पुरुष और महिलाएं एक महिला के साथ बेरहमी से मारपीट करते नजर आ रहे हैं. गिरवई थाने के अनुसार पीड़ित मालती और उसके पति दोनों ने एक दूसरे के खिलाफ थाने में तहरीर दी है. आगे की जांच की जा रही है।
प्राथमिक जानकारी के अनुसार वीडियो गिरवाई थाना क्षेत्र के सिकंदर कम्पू का बताया जा रहा है.
दो दिन पहले किसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हो गया था। बात-बात पर कहासुनी विवाद में बदल गई और पीड़ित मालती के पति ने अपने परिवार के साथ मिलकर उसकी पिटाई शुरू कर दी। पति समेत छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
Tags: