रायसेन। जिले के सिलवानी तहसील के पास जुनिया गांव में एक बुजुर्ग व्यक्ति ने रात बीमारी से परेशान होकर खुद को आग लगा ली. घटना में बुजुर्ग की मौत हो गई. सूचना के बाद माैके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा तैयार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.
जानकारी अनुसार जुनिया गांव निवासी 66 वर्षीय बुजुर्ग रामचरण आदिवासी अपने पैर में इंफेक्शन की बीमारी से परेशान था. बुजुर्ग गांव में ही अपने कच्चे मकान में अकेला रहता था. उनकी पत्नी की पहले ही मौत हो चुकी है, जबकि बेटा बृजेश दो साल से ग़ायब है उसका किसी को कुछ पता नहीं है. बताया जा रहा है कि बुजुर्ग रामचरण आदिवासी के एक पैर में इंफेक्शन से पैर में सूजन बढ़ती जा रही थी. रायसेन में इलाज के दौरान डाक्टर और अटेंडर बुजुर्ग के पैर की बिमारी को ठीक करने के लिए पैर काटने की बात कर रहे थे. जिसे सुनकर वृद्ध विचलित होकर अस्पताल से बिना इलाज कराए ही लौट आया. इसके बाद Friday को देर रात बुजुर्ग ने मकान के बाहर आंगन में खुद को आग लगा ली. जिससे उसकी मौत हो गई. सूचना मिलने के बाद सिलवानी थाना Police ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की. Police ने पंचनामा तैयार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया. Police ने बताया कि मृतक ने बीमारी से परेशान होकर यह आत्माघाती कदम उठाया. Police पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने का इंतजार कर रही है और मामले की जांच में जुटी हुई है.