दिग्विजय सिंह पूरे परिवार के साथ सागर में चुनाव लड़ने पहुंचे थे

Update: 2022-12-18 05:57 GMT
सागर : कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के सागर दौरे को लेकर राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने जिले के पत्रकारों से चर्चा की. उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह जहां भी जा रहे हैं वहां बेवजह के विवाद होंगे और राजनीतिक रोटियां सेंकी जाएंगी. कांग्रेस कार्यकर्ताओं को चुनाव के समय ही याद करती है, उसके पहले उनका दर्द दिखाई नहीं देता। मंत्री ने आरोप लगाया कि रहली में नहीं, खुरई-सुरखी में उनका निशाना है। बतौर सीएम दिग्विजय सिंह ने 10 साल रहली विधानसभा पर फोकस किया था, फिर भी वे गोपाल भार्गव का कुछ नहीं बिगाड़ पाए, इसलिए अब अपना ध्यान खुरई और सुरखी पर लगा रहे हैं. उन्होंने दिग्विजय सिंह को नसीहत देते हुए कहा कि वह अपनी ऊर्जा सुरखी-खुरई में न लगाएं, यहां उन्हें कुछ नहीं होगा। मंत्री ने दिग्विजय सिंह की तुलना साइबेरियन प्रवासी पक्षी से की जो निश्चित समय पर आता है। कहा कि दिग्विजय सिंह ऐसे समय आए हैं जब अगले साल विधानसभा चुनाव हैं। चुनाव से पहले उन्हें क्षेत्र के कार्यकर्ताओं का दर्द महसूस नहीं हुआ।
दिग्विजय सिंह के खुरई से चुनाव लड़ने के बयान पर मंत्री गोविंद सिंह ने कहा कि वे अकेले क्यों चुनाव लड़ें, दिग्विजय सिंह रहली से, भाई लक्ष्मण सिंह खुरई से, पुत्र जयवर्धन सिंह सुरखी से. अच्छे कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस छोड़ दी है। इसलिए दिग्गीराजा का पूरा परिवार यहां आकर चुनाव लड़ा। उनका स्वागत है।
Tags:    

Similar News