Damoh: बारिश से बदला मौसम, लोगों को गर्मी से मिली राहत

Update: 2024-06-20 11:13 GMT
Damoh दमोह: गुरुवार को सीजन की पहली झमाझम बारिश हुई। सुबह से तेज धूप निकली रही, लेकिन दोपहर 2 बजे के बाद अचानक मौसम बदल गया और तेज बारिश शुरू हो गई। जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। इस दौरान लोग बारिश का आंनद लेते हुए भी नजर आए।
दरअसल, नौतपा समाप्त होने के बावजूद भी शहर में तापमान में लगातार वृद्धि होती जा रही थी। बारिश नहीं होने के कारण भीषण गर्मी का प्रकोप था। गर्मी से परेशान लोग बारिश का इंतजार कर रहे थे जो
गुरुवार को खत्म हो गया।
गुरुवार सुबह बारिश के कोई आसार नजर नहीं आ रहे थे। सूरज निकलने के साथ ही तेज धूप निकली हुई थी जिससे उमस और तेज गर्मी थी। इसी बीच दोपहर 2 बजे आसमान में हल्के बादल छाने के बाद जैसे ही बारिश शुरू हो गई। एक घंटे तक जोरदार बारिश हुई। इसे लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। बाजार में कई लोग पहली बारिश में भीगकर आनंद उठाते नजर आए। बता दें कि प्रदेश के ज्यादातर जिलों में प्री-मानसून की बारिश हो रही है। इसी के चलते आज शहर में बरसात हुई।
Tags:    

Similar News

-->