हादसा इतना जबरदस्त था कि तीनों बाइक से गिर पड़े. दिलीप की मौत की खबर मिलने के बाद घायल ओमकार और पियूष को 108 एंबुलेंस से पटेरा अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को दमोह जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां डॉक्टर महेश सिंह ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जबलपुर मेडिकल कॉलेज भेजने की सलाह दी.
घटनास्थल पर पहुंचे हंड्रेड डायल के प्रधान आरक्षक चंद्रकांत पांडे और रूपलाल ने शव को सुरक्षित किया. पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के हवाले किया जाएगा.