Damoh: ट्रांसफार्मर सुधारने गए बिजली कर्मचारी पर कुल्हाड़ी से हमला, मामला दर्ज

Update: 2025-01-20 07:40 GMT
Damoh दमोह: जिले के देहात थाना क्षेत्र के लक्ष्मणकुटी गांव के मंदिर के सामने ट्रांसफार्मर सुधारने गए बिजली विभाग के कर्मचारी पर एक सनकी युवक ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। कर्मचारी ने कुल्हाड़ी पकड़ ली, जिससे वह घायल हो गया। तभी गजेंद्र दुबे, मनीष तिवारी और आसपास के दुकानदारों ने भी आरोपी को पकड़ लिया और मामला शांत कराया, पर आरोपी बाद में भाग गया। घटना की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई गई है। पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
 यह घटना रविवार शाम की है, जिसका सीसीटीवी फुटेज सोमवार को वायरल हुआ है। आरोपी लाइट बंद होने से गुस्से में था। करैया राख गांव निवासी आउटसोर्स कर्मचारी चंपा पटेल ने बताया कि महंतपुर गांव का बिजली ट्रांसफर बंद होने की सूचना मिलने पर वह शनिवार दोपहर मेंटेनेंस काम करने गया था। वापस आते समय लक्ष्मणकुटी मंदिर के पास एक दुकान पर वह बैठा था, वह कुछ आगे बढ़ा, इसी दौरान महंतपुर गांव निवासी परमलाल अहिरवार आया कुल्हाड़ी से
हमला कर दिया।
बताया जा रहा है कि उसने कुल्हाड़ी पकड़ ली, जो उसके हाथ में आकर लगी। तभी आसपास खड़े लोगों ने बीच बचाव किया तो आरोपी भाग निकला। आरोपी लाइट बंद होने से गालियां दे रहा था। उसके बाद घायल ने देहात थाना जाकर घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी पर धारा 296, 118(1),351(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। इस घटना में गनीमत यह रही कि आरोपी ने कुल्हाड़ी सीधे सिर पर नहीं मारी नहीं तो कर्मचारी की जान भी जा सकती थी।
Tags:    

Similar News