Bhopal भोपाल : कांग्रेस विधायकों ने मंगलवार को विधानसभा से बहिर्गमन किया और आरोप लगाया कि सरकार जबलपुर में तैनात डाटा सहायक (टीकाकरण) विजय पांडे को बचाने की कोशिश कर रही है।
उन्होंने कहा कि पांडे की हायर सेकेंडरी की मार्कशीट फर्जी है और प्रभारी जिला कार्यक्रम प्रबंधक (डीपीएम) के रूप में पांडे भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक लखन घनगोरिया ने ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के माध्यम से यह मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि पांडे 2021 में जबलपुर में प्रभारी डीपीएम के पद पर तैनात थे।
इस पद पर रहते हुए उन्होंने फर्जी बिल और मोबिलिटी सपोर्ट वाहनों के फर्जी किराए का भुगतान करके करोड़ों रुपये की हेराफेरी की। विधायक घनगोरिया ने कहा कि कोविड-19 प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान भी उन्होंने भ्रष्टाचार किया।