कांग्रेस विधायक के बेटे ने खुद को मारी गोली, मौत

बड़ी खबर

Update: 2021-11-11 12:48 GMT

जबलपुर के कांग्रेस विधायक संजय यादव (Congress MLA Snajay Yadav) के बेटे विभु यादव ने आत्महत्या (Suicide) कर ली. उन्होंने खुद को गोली मार ली. विभु 16 साल के थे. आत्महत्या की वजह अभी पता नहीं चल पायी है. ये हादसा विधायक के हाथी ताल वाले घर पर हुआ. बताया जा रहा है कि विभु ने घर पर रखी लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मारी. परिवार के सदस्य उन्हें फौरन अस्पताल लेकर भागे लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. संजय यादव जबलपुर में बरगी से विधायक हैं. उनके बेटे विभु ने सुसाइड के लिए घर पर रखी लाइसेंसी पिस्टल का इस्तेमाल किया. गोली सीधे उनके सिर में जा लगी. गोली की आवाज सुनकर घर वाले दौड़े तब तक विभु खून से लथपथ होकर गिर पड़े थे. उन्हें फौरन निजी अस्पताल ले जाया गया. लेकिन तब तक विभु की मौत हो चुकी थी.

पुलिस सूत्रों से पता चला है कि विभु का सुसाइड नोट मिला है.लेकिन सुसाइड नोट में क्या लिखा है पुलिस ने इसका खुलासा नहीं किया है. इसलिए आत्महत्या की वजह नहीं पता चल पायी है. खबर मिलते ही कांग्रेस नेताओं और शुभचिंतकों का अस्पताल पहुंचना शुरू हो गया. संजय यादव बरगी से विधायक हैं.

Tags:    

Similar News