Madhya Pradesh मध्य प्रदेश : कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह ने शनिवार को पराली प्रबंधन के सही तरीकों को बढ़ावा देने और किसानों में जागरूकता फैलाने के लिए सेमलखेड़ी गांव का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने किसान श्याम सिंह सिसोदिया के खेत का निरीक्षण किया और उनके द्वारा अपनाई गई पराली प्रबंधन की प्रक्रिया की सराहना की। किसान श्याम सिंह सिसोदिया ने बताया कि उन्होंने खेत में मल्टी-प्लो मशीन चलाकर पराली को मिट्टी में मिलाया और उसके बाद रोटावेटर मशीन का उपयोग किया। इससे खेत की सतह पर पड़ी पराली पूरी तरह मिट्टी में समा जाती है। इस प्रक्रिया से भूमि की उर्वरा शक्ति बढ़ती है और आगामी फसलों की पैदावार भी अच्छी होती है।

Tags: