Madhya Pradesh मध्य प्रदेश : न्यायमूर्ति संजीव सचदेवा ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के 29वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली। राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने भोपाल स्थित राजभवन में आयोजित एक समारोह में उन्हें शपथ दिलाई।
कार्यक्रम का संचालन मुख्य सचिव अनुराग जैन ने किया, जबकि उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे। समारोह में उच्च न्यायालय के वरिष्ठ न्यायाधीश विवेक अग्रवाल और कई सरकारी प्रतिनिधि भी शामिल हुए।