Madhya Pradesh मध्य प्रदेश : इंदौर में पंजाब नेशनल बैंक की एक शाखा को गुरुवार को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। बैंक मैनेजर को धमकी भरा मेल मिला है, जिसमें कहा गया है कि जल्द ही रिमोट कंट्रोल से धमाका किया जाएगा।

मामला इंदौर के सियागंज इलाके में पीएनबी की शाखा का है। बैंक अधिकारियों ने पुलिस कंट्रोल रूम को अज्ञात ईमेल मिलने की सूचना दी।

बम निरोधक दस्ते और फोरेंसिक टीमें मौके पर पहुंचीं और एहतियात के तौर पर बैंक परिसर को तुरंत खाली करा लिया गया।

फिलहाल गहन तलाशी अभियान चल रहा है।

Tags: