Madhya Pradesh मध्य प्रदेश : राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में शुक्रवार को शहर के तात्या टोपे स्टेडियम में तीन दिवसीय 'खेल एवं फिटनेस महोत्सव' का आयोजन किया जाएगा।

मुख्यमंत्री यादव शाम 4 बजे मप्र हॉकी अकादमी परिसर में मप्र हॉकी टीम बनाम रेलवे टीम के बीच होने वाले हॉकी मैच में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

पूर्व खिलाड़ियों का सम्मान भी किया जाएगा। इसके अलावा, इसी दिन 'एक घंटा खेल के मैदान में' अभियान के तहत योग, फुटबॉल, एथलेटिक्स, जूडो, बैडमिंटन और बॉक्सिंग जैसे खेलों का आयोजन भी किया जाएगा।

Tags: