Bhopal: आज जारी होगी एसआईआर वोटर लिस्ट की फाइनल सूची

Update: 2026-02-21 10:04 GMT

भोपाल: मध्य प्रदेश में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का कार्य पूर्ण हो गया है। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा एसआईआर के तहत निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रदेश के सभी जिलों में आज (शनिवार को) कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अघिकारियों की उपस्थिति में फोटोयुक्त मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।

इस संबंध में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों की बैठक दोपहर में आयोजित की गई है। बैठक में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों को अंतिम रूप से प्रकाशित मतदाता सूची की प्रति प्रदान की जाएगी।

Tags:    

Similar News