Bhopal: मप्र में धार्मिक-सांस्कृतिक आयोजन, सीएम यादव गुरुवार को करेंगे शिरकत
भोपाल: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गुरुवार, 26 फरवरी को सागर जिले की तहसील रहली के गढ़ाकोटा में आयोजित रहस मेले के शुभारंभ समारोह में शामिल होंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना की माह जनवरी पेड इन फरवरी 2026 की राशि हितग्राहियों के खातों में अंतरित की जायेगी।
जनसम्पर्क अधिकारी अनिल वशिष्ठ ने बुधवार को जानकारी देते हुए बताया कि पेंशन योजनाओं में प्रति हितग्राही प्रतिमाह 600 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव लगभग 32 लाख से अधिक हितग्राहियों के खाते में 196.72 करोड़ का वितरण सिंगल क्लिक के माध्यम से करेंगे।