Bhopal: टेकआफ नहीं होने के कारण यात्रियों को रिफंड देने की पेशकश की गई

शाम तक विमान में आई तकनीकी खराबी को दूर कर लिया गया।

Update: 2024-06-10 07:07 GMT

भोपाल: भोपाल से प्रयागराज जा रहे इंडिगो के एक विमान में शनिवार को उड़ान भरते समय अचानक तकनीकी खराबी आ गई। विमान के समय पर उड़ान नहीं भरने के कारण यात्रियों को रिफंड की पेशकश की गई। हालांकि, शाम तक विमान में आई तकनीकी खराबी को दूर कर लिया गया।

हैदराबाद से भोपाल पहुंचने के बाद प्रयागराज के लिए फ्लाइट रवाना होती है। शनिवार को विमान हैदराबाद से तो समय पर आ गया, लेकिन जब यही फ्लाइट प्रयागराज जा रही थी तो उसमें तकनीकी खराबी आ गई। उड़ान संख्या 6-ई7926 की खराबी को तुरंत ठीक नहीं किया जा सका. प्रयागराज जाने वाले कुछ यात्रियों को दिल्ली होकर जाने का विकल्प दिया गया। कुछ यात्री फ्लाइट से दिल्ली रवाना हो गए। कुछ यात्रियों को रिफंड मिला। फ्लाइट में कुल 65 यात्री प्रयागराज जा रहे थे।

शाम को विमान की मरम्मत की गई: इंडिगो के इंजीनियरों ने शाम तक विमान की तकनीकी खराबी ठीक कर ली, लेकिन तब तक ज्यादातर यात्री एयरपोर्ट से लौट चुके थे। एयरपोर्ट निदेशक रामजी अवस्थी के मुताबिक तकनीकी कारणों से विमान समय पर उड़ान नहीं भर सका। गौरतलब है कि गर्मी और खराब मौसम के कारण इस महीने कई बार उड़ानों में देरी हुई है।

Tags:    

Similar News

-->