भोपाल | भोपाल में हाल ही में एक राजनीतिक सभा के दौरान मंच गिरने की घटना के बाद कांग्रेस ने सतर्कता बरतते हुए बड़े मंचों के इस्तेमाल से परहेज करने का फैसला लिया है। पार्टी अब छोटे और स्थिर मंचों पर ही अपने कार्यक्रम आयोजित करेगी। इसके अलावा, मंच निर्माण की नई गाइडलाइन भी जल्द जारी की जाएगी, जिससे भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।